एमडब्लूबी के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी की अध्यक्षता में हुई एमडब्ल्यूबी कि कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार एमडब्ल्यूबी के उत्तर भारत के उपाध्यक्ष चंडीगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार निश्छल भटनागर मनोनीत किये गए है। वही प्रांतीय यूनिट में भी इसी पद पर मनोनीत किए गए हैं। आपको बता दे की यश पाल कंचन लंबे अरसे से मीडिया जगत का एक चर्चित नाम रहा है। सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक का उनको काफी अनुभव है। इसी को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी की चंडीगढ़ राज्य के नए प्रदेशाध्यक्ष भुपिंदर शर्मा बनाये गए हैं। मनजीत सहदेव अस्वस्थ होने के कारण सलाहकार बोर्ड में कार्य देखेंगे। संजीव महाजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मनोनीत गए हैं । भुपिंदर शर्मा को आगामी 10 दिनों में चंडीगढ़ राज्य की प्रदेश कार्यकारिणी बनाने को कहा गया है।

सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी द्वारा हरियाणा में डिजिटिल(वेब) मीडिया के लिए अलग इकाई गठित करते हुए यश पाल कंचन को प्रांतीय संयोजक व मनु मेहता को प्रांतीय अध्यक्ष डिजिटल यूनिट घोषित करते हुए उन्हें आगामी 10 दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है।

सुरेंद्र मेहता ने बताया कि हरियाणा राज्य की यूनिट के लिए एक सलाहकार बोर्ड भी बनाया गया है।जिसमे अम्बरीष,सतीश भारद्वाज(पानीपत), कैलाश गोयल,प्रमोद कौशिक(कुरुक्षेत्र)देवेन्द्र उप्पल,(हिसार),नवीन मल्होत्रा(कैथल), को लिया गया है। मीडिया वेल बीइंग संगठन के द्वारा हरियाणा में पत्रकारों के साथ आने वाली कानूनी परिचित क्यों को देखते हुए एक कानूनी प्रकोष्ठ भी पहले से स्थापित किया गया है।

जिसके अध्यक्ष हरियाणा यूनिट के एडवोकेट अशोक कौशिक बनाए गए हैं। इस प्रकोष्ठ के अंदर वकीलों का एक पूरा पैनल रखा गया है जो समय-समय पर किसी भी पत्रकार को दिक्कत आने पर मुफ्त सलाह, परामर्श तथा मदद देगा। इन एडवोकेट्स पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट नवीन जागलान, सुशील कौशिक, जगदीप धनघस,संजीव व अन्य शामिल हैं।