आम आदमी पार्टी ने पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र राठी का आम आदमी पार्टी में कद बढ़ाते हुए उन्हें अंबाला लोकसभा में पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुरेंद्र राठी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाइकमान का आभार व्यक्त किया है। वे आम आदमी पार्टी के नेशनल काउंसिल के मेंबर भी हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इससे पहले वे जिला संगठन मंत्री, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष, और जिला अध्यक्ष पदों पर भी रहे हैं। उनके कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें अंबाला लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। राठी पार्टी की शुरुआत से ही सक्रिय रहे हैं और उन्होंने दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, और गुजरात चुनाव में पार्टी के साथ काम किया है। उनके कामों के बाद उन्हें पार्टी में लोकसभा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।