जलेबी बाबा… सिर्फ नाम ही काफी है.. ये बताने के लिए कि जब एक राह चलता ऐरा गैरा शख्स बाबा बनता है, तो फिर महिलाओं की असमत और साधुओं की सच्चाई पर धब्बा लग ही जाता है। जलेबी बाबा जैसे ही लोग होते हैं जो देश की सनातन संस्कृति को मटमैला कर देते हैं और लोगों का विश्वास बाबाओं पर से उठने लगता है। इसमें सबसे बड़ी गलती कहीं ना कहीं लोगों की भी होती है। जो आंख मूंद कर ऐसे घटिया लोगों पर विश्वास कर लेते हैं। हैरानी होती है कि आज के युग में भी लोग कैसे किसी भी इतना अंधा विश्वास कर लेते हैं। तो वहीं जलेबी बाबा जैसे लोगों पर भी गुस्सा आता है कि ऐसा घिनौना कदम उठाने से पहले एक बार भी सोच विचार नहीं करते हैं। जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी उर्फ बिल्लू, तांत्रिक बनने से पहले जलेबी की रेहड़ी लगाता था और यहीं से नाम पड़ा जलेबी बाबा, जो कि हरियाणा के फतेहाबाद का मशहूर बाबा था। टोहाना के रहने वाले इस बाबा की काली करतूत और अश्लील विडियो सामने आई, तो लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। खासतौर पर वे लोग, जिन्होंने इस बाबा पर अंधा भरोसा किया था।महिलाओं से तंत्र मंत्र के नाम पर उनको नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देता था।इस जलेबी बाबा ने तकरबीन 120 लड़कियों और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया। मामले के प्रकाश मे आते ही पुलिस ने जलेबी बाबा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की और अब वे बाबा दोषी भी सिद्ध हो चुका है।

कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा जलेबी बाबा, तंत्र मंत्र व झाड़ फूंक की आड़ में महिलाओं को हवस का शिकार बनाने वाला दुष्कर्मी जलेबी बाबा, कभी अय्याश की जिंदगी जीता था। तो वहीं अब कोर्ट ने जैसे ही उसे दोषी ठहराया तो कोर्ट में फूट फूट कर रोने लगा। जज साहब के सामने अपनी बिमारी की दुहाई देने लगा। कहने लगा कि मुझे तो शुगर और मोतियाबिंद है, कई और बीमारियां भी है। मुझे बख्श दो। अदालत ने उसे कहा कि तुम पर दोष साबित हो चुका है और फैसला भी जल्द ही आएगा। जिसके बाद वो कोर्ट रूम में फूट फूट कर ही रोने लगा। पिस्तौल व वीडियो दिखाकर देता था धमकी,दुष्कर्मी जलेबी बाबा इतना शातिर था कि, वो अपने पास एक पिस्तौल भी रखता था। कमरे में ले जाकर वो महिलाओं से पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म को अंजाम देता था और फिर अश्लील वीडियो दिखाकर मुंह बंद रखने की चेतावनी महिलाओं को देता था। सिर्फ इतना ही नहीं, ये जलेबी बाबा श्मशान भूमि में जाकर पूजा के नाम पर पाखंड करता था, जिस कारण आसपास के लोग उससे डरते थे। बाबा वीडियो बनाने के बाद महिलाओं को ब्लैकमेल भी करता था। उसने पुलिस की तफ्तीश में यह बात भी मानी कि एक महिला से उसने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उससे रुपये भी ऐंठे। कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा जलेबी बाबा, तंत्र मंत्र व झाड़ फूंक की आड़ में महिलाओं को हवस का शिकार बनाने वाला दुष्कर्मी जलेबी बाबा, कभी अय्याश की जिंदगी जीता था। तो वहीं अब कोर्ट ने जैसे ही उसे दोषी ठहराया तो कोर्ट में फूट फूट कर रोने लगा। जज साहब के सामने अपनी बिमारी की दुहाई देने लगा। कहने लगा कि मुझे तो शुगर और मोतियाबिंद है, कई और बीमारियां भी है। मुझे बख्श दो। अदालत ने उसे कहा कि तुम पर दोष साबित हो चुका है और फैसला भी जल्द ही आएगा। जिसके बाद वो कोर्ट रूम में फूट फूट कर ही रोने लगा। पिस्तौल व वीडियो दिखाकर देता था धमकी,दुष्कर्मी जलेबी बाबा इतना शातिर था कि, वो अपने पास एक पिस्तौल भी रखता था। कमरे में ले जाकर वो महिलाओं से पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म को अंजाम देता था और फिर अश्लील वीडियो दिखाकर मुंह बंद रखने की चेतावनी महिलाओं को देता था। सिर्फ इतना ही नहीं, ये जलेबी बाबा श्मशान भूमि में जाकर पूजा के नाम पर पाखंड करता था, जिस कारण आसपास के लोग उससे डरते थे। बाबा वीडियो बनाने के बाद महिलाओं को ब्लैकमेल भी करता था। उसने पुलिस की तफ्तीश में यह बात भी मानी कि एक महिला से उसने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उससे रुपये भी ऐंठे।
8 साल की उम्र में घर से भागा था जलेबी बाबा, दुष्कर्मी जलेबी बाबा ने पुलिस पूछताछ में अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलाया किया। खबरों की माने तो महज आठ साल की उम्र में वो घर से भाग गया था और दिल्ली पहुंच गया था। कुछ समय दिल्ली में ऐसे ही आवारगर्दी करता रहा। फिर दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर उसे एक बाबा मिले, जिनको उसने गुरु बनाया। उसी के साथ डेरे में रहने लगा। 18 साल की उम्र में वह वापस अपने घर मानसा आ गया और परिवार के लोगों ने उसकी शादी करवा दी थी। 1984 में जलेबी बाबा टोहाना आया और जलेबी की रेहड़ी लगाने लगा। इसके बाद उसने टोहाना के शक्ति नगर में आश्रम बना लिया और झाड़ फूंककर लोगों का इलाज करने लगा। बताते हैं कि बाबा की अनुयायियों में सबसे अधिक महिलाएं थीं। बाबा इनको चाय में नशीला पदार्थ पिलाता था और बाद में इलाज के बहाने उनके परिजनों को आश्रम में बैठने की बात कहकर महिलाओं को आश्रम के पिछले कमरे में ले जाता था, जहां वह उनसे नशे की हालत में दुष्कर्म कर उनकी वीडियो भी बनाता था। जलेबिया बनाते बनाते रचने लगा षडयंत्र, जलेबी वाले से बाबा बनने का ये किस्सा करीब 14 साल पुराना है। इसी वजह से उसे जलेबी बाबा का नाम मिला था। फिर एक दिन अचानक से जलेबी- पकाैड़े बेचना छोड़ दिया और उसने थोड़ा तंत्र-मंत्र सीखा। खुद को महंत तक घोषित कर दिया। लोगों की घरेलू परेशानियां दूर करने का दावा करने लगा और उसके निवारण के लिए खुद का एक आश्रम बना डाला। नाम रखा अमरपुरी आश्रम। जहां अपनी अय्याशी को अंजाम देता था। अमरपुरी आश्रम के बेसमेंट में कुछ खुफिया कमरे भी बनवाए हुए थे। घरेलू और निजी परेशानियां दूर करने के बहाने वह महिलाओं को ही टारगेट करता था। फिर उसी खुफिया कमरे में बुलाकर महिलाओं को नशे की चीजें खिला देता था। महिलाएं बेहोश हो जातीं तो फिर वो उनका न्यूड वीडिया बना लेता था और उनके साथ रेप करता था।
वायरल वीडियो से धरा गया बाबा,जलेबी बाबा तक पहुुंचने का रास्ता बना उसके ही बनाए वायरल वीडियो। जो कि इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। पुलिस ने जब ऐसे वीडियोज की जांच की, तो फिर कब्जे में आया जलेबी बाबा। जुलाई 2018 में हरियाणा के फतेहाबाद में इंटरनेट पर कुछ वीडियोज वायरल हो रही थीं, महिलाओं से रेप करते एक बाबा की। इन सारी वीडियो में महिलाएं अलग- अलग थीं पर बाबा एक था, जलेबी बाबा। फतेहाबाद पुलिस को एक मुखबिर का फोन आता है, पुलिस तहकीकात शुरू करती है और अमरपुरी आश्रम से उस जलेबी बाबा को धर दबोचती है, जो महिलाओ की आबरू से खिलवाड़ कर रहा था। इस बाबा पर शिकंजा कसा था फतेहाबाद के तत्कालीन डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने। जलेबी बाबा जैसे और भी कई बाबा हैं, जो कि इंसानियत के नाम पर धब्बा है। लेकिन इन सबमें हम सबके लिए एक बड़ी सीख है। जलेबी बाबा। फतेहाबाद पुलिस को एक मुखबिर का फोन आता है, पुलिस तहकीकात शुरू करती है और अमरपुरी आश्रम से उस जलेबी बाबा को धर दबोचती है, जो महिलाओ की आबरू से खिलवाड़ कर रहा था। इस बाबा पर शिकंजा कसा था फतेहाबाद के तत्कालीन डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने। जलेबी बाबा जैसे और भी कई बाबा हैं, जो कि इंसानियत के नाम पर धब्बा है। लेकिन इन सबमें हम सबके लिए एक बड़ी सीख है। ऐसे बाबाओ पर अंधों की तरह विश्वास ना करें। वर्ना इज्जत और आबरू कब हाथ से चली जाएगी, इसका तो पता ही नहीं चलेगा। और हाथ मे रह जाएगा तो सिर्फ पछतावा।