25 सितंबर को कैथल में इनेलो की सम्मान दिवस रैली के लिए इनेलो नेता अभय चौटाला फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर की रैली में इंडिया गठबंधन के 90 प्रतिशत नेता उपस्थित होंगे और हरियाणा से ही देश में बदलाव की शुरुआत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस रैली में भाग लेने का आग्रह किया।

अभय चौटाला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। वे यह भी कहा कि अब तो अखबारों की सुर्खियां कांग्रेस की गुटबाजी की खबरों से भरी होती हैं। अभय चौटाला ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेसियों को एक स्टेज पर इकट्ठा किया जाए, तो धारा 302 या 307 लगना तय है।