लो जी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आधे देश का भ्रमण करने के बाद अब म्हारे हरियाणा में भी पधार गई है। हरियाणा वो धरती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि देसां मे देस हरियाणा, जित दूध दही का खाणा.. लिहाजा उम्मीद है कि राहुल गांधी को हरियाणा का दूध दही और यहां के लोग पसंद आएंगे। लेकिन यात्रा का मकसद सिर्फ लोगो से ही तो मिलना नहीं है। बल्कि इस यात्रा से राहुल गांधी कांग्रेस के बिखरे हुए कुनबे को एक करने निकले हैं। क्योंकि बीते 8 सालों मे हमने कांग्रेस को बिखरते देखा और पार्टी में गुटबाजी भी खूब देखी है। लिहाज इस यात्रा से राहुल गांधी पार्टी को भी एक करने का मकसद लेकर निकले हैं……
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 से ज्यादा दिन हो चले हैं। 21 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। जिसे लेकर लगातार हरियाणा कांग्रेस की तरफ से तैयारियां की जा रही थी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए से होकर गुजरी…हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का रूट प्लान, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर से हरियाणा में प्रवेश कर गई। बता दें कि यात्रा का शेडयूल 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक का बताया जा रहा है। जो कि 21 दिसंबर की सुबह 6 बजे से हरियाणा के नूंह जिले से दाखिल हुई, सुबह 10 बजे फिरोजपुर झिरका में चाय नाश्ते के लिए टीम के साथी रूके। तो वहीं नूंह के अकेड़ा में रात्रि विश्राम का प्रोग्राम बताया जा रहा है। फिर इसी तरह से गांव इलाके से होते हुए ये यात्रा बल्लभगढ़ तक जाएगी.…हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दो चरण, आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जो हरियाणा पहुंची है, उसके दो चरण हैं। पहला चरण तो आज 21 दिसंबर से शुरू हो गया, तो वही दूसरा चरण 6 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में झिरका- फिरोजपुर, घासेड़ा, जिला मेवात, अकेड़ा, जिला महेन्द्रगढ़, सोहना, गुरुग्राम, निमोद, रेवाड़ी, पाली और बड़कल चौक जिला फरीदाबाद से होकर निकलेगी। यह यात्रा हरियाणा की 90 विधानसभाओं में से सिर्फ 54 विधानसभाओं में ही जाएगी। पहले चरण में भारत जोड़ो यात्रा 6 लोकसभा सीटों पर भी फोकस करेगी। तो वहीं दूसरे चरण के दौरान 7 जनवरी को पानीपत में राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे। जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा की पंजाब में एंट्री होगी।…भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में क्या?, कांग्रेस की हरियाणा इकाई बड़ी तैयारी कर रही है क्योंकि राज्य में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।…भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी, हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी की गई है। 23 और 24 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा फरीदाबाद से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग पर सामान्य ट्रैफ़िक का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।…गेस्ट लिस्ट में ये लोग शामिल, राहुल गांधी की गेस्ट लिस्ट में हरियाणा के उन लोगों को शामिल किया गया है जो राज्य के साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनमें सेना के सीनियर अफसर, इंटरनेशनल खिलाड़ी, हरियाणा फिल्म जगत की हस्तियां शामिल हैं। कुछ ऐसी स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम के बल पर हरियाणा सहित पूरे देश में एक अलग ही पहचान बनाई है।…लिस्ट के लीक होने से क्यों डर रही थी कांग्रेस?,बड़ी बात तो ये है कि कांग्रेस हरियाणा में गेस्ट लिस्ट को लीक होने से बचा रही थी। इसकी पीछे बड़ी वजह हरियाणा सरकार बताई जा रही है। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की अगर माने तो लिस्ट में गेस्ट के नाम अगर सार्वजनिक हो गए तो सरकार उन्हें दबाव डालकर यात्रा में शामिल नहीं होने देगी। इससे यात्रा की लोकप्रियता और लोगों को जोड़ने में कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है….कांग्रेस की यात्रा, भाजपा के लिए टेंशन , हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के मेहमानों ने भाजपा की टेंशन बढ़ा रखी है। यहां 21 दिसंबर से यात्रा की शुरूआत हुई। राहुल गांधी से हरियाणा में 200 खास तरह के मेहमान मिलेंगे। जिसकी लिस्ट खुद राहुल गांधी की टीम ने ही तैयार की है। हालांकि इसकी लिस्ट को सीक्रेट रखा गया था। जिसकी भनकर हरियाणा की भाजपा सरकार को बिल्कुल भी नहीं थी। भाजपा सरकार की टेंशन के दो मुख्य कारण थे। एक तो इन वीआपीज की सुरक्षा और दूसरा ये कि जो लोग राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे वो कहीं भाजपा के ही तो नहीं? उधर देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चाइना में बढ़ते करोना पर चिंता जताते हुए राहुल गांधी को चिट्ठी लिख कर अपनी यात्रा रोकने की सलाह दी है जिस पर कोंग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसते हुए कहा है शायद भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से डर गई ह। तो कह सकते हैं कि लगातार भारत जोड़ो यात्रा सुर्खियों में बनी हुई है…भाजपा के लिए टेंशन की असल वजह क्या?
हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के परिणामों ने भाजपा को शहरी के साथ ग्रामीण सीटों पर भी झटका दिया है। जिला परिषद में भी 22 सीटों पर ही भाजपा को जीत मिल सकी। ऐसे में भाजपा के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र गले की फांस बनी हुई है। क्योंकि भाजपा को सबसे बड़ा डर तो एंटी इनकंबेसी का ही सता रहा है। हरियाणा में बेशक इनेलो कमजोर हई हो और बेशक जेजेपी सरकार में सहयोगी हो लेकिन सच्चाई तो यही है कि कांग्रेस अभी भी भाजपा के लिए विपक्षी है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा अगर कांग्रेस को फायदा दे सकती है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को नुक्सान भी दे सकती है…हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के परिणामों ने भाजपा को शहरी के साथ ग्रामीण सीटों पर भी झटका दिया है। जिला परिषद में भी 22 सीटों पर ही भाजपा को जीत मिल सकी। ऐसे में भाजपा के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र गले की फांस बनी हुई है। क्योंकि भाजपा को सबसे बड़ा डर तो एंटी इनकंबेसी का ही सता रहा है। हरियाणा में बेशक इनेलो कमजोर हई हो और बेशक जेजेपी सरकार में सहयोगी हो लेकिन सच्चाई तो यही है कि कांग्रेस अभी भी भाजपा के लिए विपक्षी है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा अगर कांग्रेस को फायदा दे सकती है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को नुक्सान भी दे सकती है.ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा अगर कांग्रेस को फायदा दे सकती है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को नुक्सान भी दे सकती है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को नुक्सान भी दे सकती है। भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को किया एक?,भारत जोड़ो यात्रा में देखने वाली बात होगी कि क्या कांग्रेस के नेता एक हो पाते हैं या नहीं। यात्रा से राहुल गांधी देश को तो एक करने निकले हैं लेकिन वे कांग्रेस को एक कर पाएंगे क्या, यही बड़ा सवाल है। हरियाणा में जो भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश हुई है, खबर है कि कांग्रेस के नेता उसमें एकसाथ दिखाई देंगे। हरियाणा में जो कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है, शायद इस यात्रा में ये नेता एक साथ दिखाई देंगे। इन नेताओं में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, किरण चौधरी जैसे बड़े नाम हैं जो कि शामिल होंगे।